दाद क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 10:21

दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस जैसी परेशानियों में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन! परेशानी और बढ़ेगी -

1-मसालेदार-जंक फूड न खाएं

अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी समस्या है तो उस व्यक्ति को ज्यादा मसालेदार और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल मसालेदार और जंक फूड्सखाने से आपके शरीर को उन्हें पचाने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है, जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम नहीं करता है। यही वजह है कि आपके चेहरे पर मुहांसे आ जाते हैं।

​2-डेयरी प्रोडक्ट्स न लें

स्किन से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, मक्खन का कम से कम या फिर बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इन्हें भी पचाने में आपके शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है औक इसका सीधा असर हमारी स्किन पर दिखाई देता है।
​
3-खट्टी चीजें

आयुर्वेद की मानें तो खट्टे फलों व सब्जियों सहित फूड्स का सेवन शरीर में पित्त दोषको बढ़ाने का काम करता है। जब शरीर में पित्त मात्रा बढ़ जाती है तो हमारा खून दूषित होने लगता है, जिसकी वजह से स्किन संबंधित परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसलिए खट्टे फलों व फूड्स का सेवन कम से कम करने की जरूरत है।

4-तिल का सेवन

अगर आप किसी स्किन संबंधी समस्या का शिकार हैं तो आपको भूलकर भी ज्यादा मात्रा में तिल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसका अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र के काम में रुकावट पैदा करता है। बता दें कि तिल का अधिक सेवन पेट में चर्बी का भी कारण बन सकता है।

​5-गुड़ का सेवन

स्किन से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को अपनी डाइट में गुड़ शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि गुड़ का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है। ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन खून को अशुद्ध बनाता है, जिसकी वजह से शरीर पर दाने और स्किन संबधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info